Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अमित शाह ने बाढ़ के खतरे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री से बात की

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्य में बाढ़ के खतरे को लेकर बुधवार को बात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मूसलाधार बारिश और पड़ोसी देश नेपाल में हिमनद फटने के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को तैनात किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चौधरी से फोन पर हुई बातचीत में शाह ने संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के दो जिलों में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से नदी किनारे बसी बस्तियों में भारी तबाही हुई और कम से कम 12 जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग नौ बजे तिब्बत की ओर से भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आई, जिससे तिब्बत की सीमा से लगे रसुवा और धादिंग जिले तथा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट जिला प्रभावित हुआ।

तिब्बत की सीमा से लगे रसुवा जिले में लापता लगभग 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश