Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भारी बारिश के बीच लुटियंस दिल्ली में बड़ा पेड़ गिरा, चार कार क्षतिग्रस्त

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार सुबह लुटियंस दिल्ली में विट्ठल भाई पटेल हाउस के अंदर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे वहां खड़े कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेड़ परिसर के अंदर सड़क के एक हिस्से पर गिर गया, जिसके तने और शाखाओं से वहां खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने गिरे हुए पेड़ और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश