Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

तमिलनाडु: पुलिस की गोलीबारी के बाद बदमाश गिरफ्तार

कुड्डालोर, 26 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु में हत्या के एक मामले में वांछित बदमाश ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान गोपी के रूप में हुई है। वह 16 अगस्त को नरेश नामक व्यक्ति की हत्या के बाद से फरार था।

पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने गोपी का पता लगाया। वह मुथांडिकुप्पम और पुलावनकुप्पम के पास काजू और कैसुरिना के पेड़ों के झुरमुट में एक सुनसान ठिकाने पर छिपा हुआ था।

पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेरकर गोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास दरांती थी और उसने भागने की कोशिश में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जान के खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो गोपी के पैर में लगी गई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी से हथियार छीनकर उसे हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घायल गोपी को आपातकालीन इलाज के लिए कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव