Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

झारखंड: गिरिडीह में हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से व्यक्ति की करंट लगने से मौत

गिरिडीह, 26 अगस्त (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को हाई-वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आने के बाद 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पहाड़ीदीह गांव में उस समय हुई, जब मिलाद-उन-नबी के मौके पर युवक अपने घर की छत पर एक धार्मिक झंडा लगा रहा था।

मृतक की पहचान सब्बीर अंसारी के रूप में हुई है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया, “झंडा लगाते समय वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

महतो ने बताया कि घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति दिनभर के लिए बंद कर दी गई है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा