Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एंथनी एंड्रयूज को भारत की अंडर-17 महिला टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एंथनी एंड्रयूज को भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है, जबकि जोआकिम एलेक्जेंडर्सन मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे।

एंड्रयूज ईस्ट बंगाल एफसी के मुख्य कोच के रूप में भी कार्यरत हैं और वह इस पद पर बने रहेंगे।

वह ताशकंद में भारत अंडर-17 महिला टीम से जुड़ गए हैं, जहां टीम चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2027 के क्वालीफायर की तैयारियों के लिए गुरुवार और रविवार को उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।

क्वालीफायर मुकाबले पांच से 11 अक्टूबर तक मलेशिया में होंगे। भारत को मलेशिया, सीरिया और इराक के साथ ग्रुप ई में रखा गया है।

भाषा

पंत

पंत