Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

बिहार : सुपौल में अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचला, पांच की मौत

पटना, 26 अगस्त (भाषा) बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर शाम एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा पिपरा थाना क्षेत्र में सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर कटैया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। झूलन महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में ग्रामीण भजन-कीर्तन कर रहे थे।

मृतकों की पहचान कटैया गोठ गांव निवासी सुरेंद्र यादव, तिलई दास, राजू दास, भुवनेश्वरी यादव और कृष्ण मोहन के रूप में हुई है।

पिपरा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “मंगलवार रात करीब आठ बजे एक अनियंत्रित वाहन ने मंदिर में कीर्तन में शामिल होने के बाद सड़क के किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।”

उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

थाना अध्यक्ष के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों को टक्कर मारने के बाद चालक कार को एक गैराज में ले गया। घटना के समय गैराज के संचालक और कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा