Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली कैंट में डीटीसी बस और ट्रक की टक्कर, दोनों चालक अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार को एक ट्रक की डीटीसी बस से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों के चालकों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा दिल्ली कैंट फ्लाईओवर पार करने के बाद धौला कुआं की ओर जाने वाले मार्ग पर लाल बत्ती के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस और ट्रक के दोनों चालकों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

पुलिस ने कहा कि दोनों चालकों की मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा