Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अवाडा इलेक्ट्रो ने 7,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए अद्यतन दस्तावेज किए दाखिल

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) ब्रुकफील्ड समर्थित अवाडा ग्रुप की सौर ऊर्जा विनिर्माण इकाई अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड ने अपने 7,600 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष अद्यतन दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल अद्यतन दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ 1,600 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा प्रवर्तक अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 6,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

इन अद्यतन दस्तावेजों को बुधवार को सार्वजनिक किया गया।

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 1,200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

अवाडा इलेक्ट्रो ने अक्टूबर 2025 में गोपनीय मार्ग के माध्यम से अपने आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे। बाजार नियामक से उसे अप्रैल 2026 में सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिल गई थी।

भाषा निहारिका

निहारिका