Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया, दिनुशा ने अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाया

कोलंबो, 26 अगस्त (भाषा) युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा (103) ने अपना लगातार दूसरा शतक बनाया लेकिन इसके बावजूद भारत ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बुधवार को यहां पहली पारी में 290 रन पर आउट करके फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया।

भारत ने अपनी पहली पारी नाै विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त मिली।

भारत ने पहले टेस्ट मैच में 165 रन से जीत हासिल करने के बाद दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 265 रन से आगे बढ़ाई। भारत की तरफ से दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन ने लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीसरे दिन तीन-तीन विकेट लिए थे।

भाषा

पंत

पंत