Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ओणम पर लोगों को दी शुभकामनाएं

चेन्नई, 26 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दुनिया भर में रह रहे मलयालम भाषी लोगों को बुधवार को ओणम की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ओणम की एकता, प्रेम और उल्लास के साथ फसल उत्सव मनाने की भावना को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में रह रहे अपने सभी मलयाली भाइयों और बहनों को मैं दिल से ओणम की शुभकामनाएं देता हूं। केरल के इस फसल उत्सव पर आपके घरों और दिलों में हमेशा प्रेम और खुशियां बनी रहें। खूबसूरत पुक्कलम (फूलों की रंगोली) की तरह आपका जीवन भी जीवंत रंगों से खिल उठे। एकता, प्रेम और साझा खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य और शांति लेकर आए।’’

भाषा शोभना वैभव

वैभव