Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली में बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की बारिश हुई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है।

सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा तान्या वैभव

वैभव