Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

तमिलनाडु : इरोड में हिरण को मारने के आरोप में चार शिकारी गिरफ्तार

इरोड, 26 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य में कथित तौर पर हिरण का शिकार कर उसे मारने के आरोप में वन अधिकारियों ने चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य के कदंबूर वन क्षेत्र में गुथियालाथुर इलाके में गश्त कर रहे वनकर्मियों के एक दल ने चार लोगों को जंगल की सड़क पर बोरी लेकर जाते हुए देखा। उनकी पहचान मदेश (41), रंगन (41), सदयप्पन (31) और कारी (68) के रूप में हुई।

वन अधिकारियों ने उन्हें रोककर बोरी की तलाशी ली तो उसमें हिरण के कटे हुए मांस के टुकड़े और शिकार में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री मिली। पूछताछ के दौरान चारों ने जंगल में हिरण का शिकार कर उसे मारने की बात कबूल कर ली।

वन अधिकारियों ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव शिकार का मामला दर्ज किया। बाद में मंगलवार को उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा तान्या वैभव

वैभव