Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

संभल में बारावफात से पहले पुलिस का जुलूस मार्ग पर फ्लैग मार्च

संभल, 25 अगस्त (भाषा) पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन बारावफात के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी के पारंपरिक मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि बारावफात के जुलूस से पहले पुलिस और पीएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। मंगलवार को जुलूस के मार्ग पर फ्लैग मार्च भी किया गया।

उन्होंने बताया कि जुलूस के मार्ग और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों तथा पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक अलग टीम भी गठित की गई है।

त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस के मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही, जुलूस समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से लगातार संवाद किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत