Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सीतारमण चार दिन के दौरे पर टोरंटो पहुंचीं

वाशिंगटन, 25 अगस्त (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को चार दिन के दौरे पर टोरंटो पहुंचीं।

वह जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिका जाने से पूर्व इस यात्रा के दौरान पहली भारत-कनाडा आर्थिक और वित्तीय वार्ता में हिस्सा लेंगी।

टोरंटो पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भारत के महावाणिज्य दूत महावीर सिंघवी ने उनकी अगवानी की।

सीतारमण कनाडा के वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन के साथ पहली आर्थिक एवं वित्तीय बातचीत में हिस्सा लेंगी।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी