Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

पेशावर, 25 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को बस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटना एबटाबाद जिले के लोअर बरियां तैन में हुई।

उन्होंने कहा कि लोराह तहसील के चाबगरां से रावलपिंडी जा रही बस में 20 यात्री सवार थे।

दुर्घटना का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष