Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का दावा करने वाला वीडियो भ्रामक: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उस वीडियो को भ्रामक बताया जिसमें दावा किया गया है कि आरक्षण सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पांचवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जंतर-मंतर पर ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है और 24 अगस्त को ऐसे किसी भी प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के बाद आया जिसमें जंतर-मंतर पर कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन होते दिखाया गया था।

पुलिस ने कहा कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश पहले से ही नई दिल्ली जिले में लागू हैं, जिसके तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या अधिक व्यक्तियों के साथ एकत्र होने पर रोक है।

पुलिस ने नागरिकों को असत्यापित सामग्री को साझा न करने की सलाह दी और चेतावनी दी कि फर्जी समाचार गढ़ने या प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश