Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, कहा: आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का पहनावा, उनका काम और कहीं आने-जाने का फैसला उनका अधिकार है।

राहुल गांधी ने कृति सैनन की ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी अपने अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है। महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।’’

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘‘स्मैश द पैट्रिआर्की’’ (पितृसत्ता को खत्म करें) हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

कृति सैनन आभूषण कंपनी ‘जीवा’ के एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही हैं। विज्ञापन में वह एक युवक को राखी बांधती दिखाई देती हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस विज्ञापन में उनके कपड़ों पर आपत्ति जताई है।

भाषा हक अविनाश

अविनाश