Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

हरियाणा में हत्या के मामले में वांछित रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गिरोह के 34 वर्षीय कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा में हत्या के एक मामले में वांछित था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के झज्जर का रहने वाला प्रदीप उर्फ सिपाही दिल्ली में दर्ज शस्त्र कानून के एक मामले में भी वांछित था।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के बाद उसे रोहिणी में जापानी पार्क के पास से पकड़ा गया। प्रदीप 16 मई को झज्जर के सुभाना गांव में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित था, जहां कथित तौर पर दो प्रतिद्वंद्वी व्यक्तियों पर लगभग 30 गोलियां चलाई गई थीं।

पुलिस ने कहा कि इसमें हितेश उर्फ गुल्लू को कई गोलियां लगीं और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि प्रदीप के कथित सहयोगियों - अनुज उर्फ तोडिया, अंकित उर्फ बनिया और दिकेश उर्फ फौजी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वह फरार रहा।

पुलिस ने कहा कि प्रदीप नजफगढ़ थाने में दर्ज शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था।

पुलिस ने कहा कि उसने कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए गिरोह के नेटवर्क के माध्यम से अवैध हथियार खरीदे।

साल 2024 में, प्रदीप को साजिश, रंगदारी, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि बाद में उसे जमानत दे दी गई।

भाषा नोमान नोमान दिलीप

दिलीप