Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अर्जुन ने ‘इंडियन जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री’ बैडमिंटन में आदित्य को हराकर किया उलटफेर

पुणे, 25 अगस्त (भाषा) भारत के अर्जुन रेड्डी अलुगुवेल्ली ने ‘इंडियन जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री’ बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां बड़ा उलटफेर करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के आठवीं वरीयता प्राप्त आदित्य किरण को हराया।

अर्जुन ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में आदित्य को 21-18, 19-21, 21-19 से मात दी।

दूसरी वरीयता प्राप्त जगशेर सिंह खंगुरा भी नीरज नायर पीएस की कड़ी चुनौती से पार पाने में विफल रहे। नीरज ने शानदार वापसी करते हुए यह मुकाबला 20-22, 21-8, 21-15 से अपने नाम किया।

वैभव सिंह ने हमवतन वर्नान महांता के खिलाफ तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-19 से जीत दर्ज की।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर