Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कमजोर हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 30 पैसे की गिरावट के साथ 1,392.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के सितंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 30 पैसे अथवा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,392.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,443 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश