Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ताशकंद क्वालीफायर के लिए तैयार

बेंगलुरु, 25 अगस्त (भाषा) चार मैत्री मुकाबलों में अजेय रहने और एक भी गोल नहीं खाने के बाद भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-20 एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर के लिए पूरी तरह तैयार है।

सभी आठ ग्रुप के विजेता और दूसरे स्थान पर रहने वाली सात सर्वश्रेष्ठ टीम एएफसी अंडर-20 एशियाई कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत ने इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में खेले चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों में तीन जीत दर्ज की और एक मैच ड्रॉ खेला। उसने सिंगापुर को दो बार 3-0 और 1-0 से हराया, यमन के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेला और पश्चिम एशियाई टीम के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की।

इन नतीजों से महेश गवली की टीम को उज्बेकिस्तान में होने वाले तीन महत्वपूर्ण क्वालीफायर से पहले उपयोगी मैच अभ्यास मिला।

भारतीय टीम बुधवार को ताशकंद के लिए रवाना होगी।

भारत के मैच:

सीरिया के खिलाफ - 31 अगस्त, शाम 4:30 बजे

उज्बेकिस्तान के खिलाफ - तीन सितंबर, शाम 7:30 बजे

बांग्लादेश के खिलाफ — छह सितंबर, शाम 4:30 बजे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द