Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एफएसएसएआई के नोटिस के कई कंपनियों ने लेबल से गुमराह करने वाले दावे हटाए

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने मंगलवार को कहा कि मोंडेलेज इंडिया और एमवे इंडिया समेत कई खाद्य कंपनियों ने उसके नोटिस के बाद अपने उत्पादों के लेबल पर किए गए गुमराह करने वाले दावों को हटा लिया है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि नियामक द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद ‘‘बड़े खाद्य व्यवसाय परिचालकों (एफबीओ) ने तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए हैं।’’

सुधारात्मक उपायों में लेबल पर किए गए गुमराह करने वाले दावों को हटाना और उत्पाद की पैकेजिंग में बदलाव करना शामिल है।

मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में, एफएसएसएआई ने पाया कि स्वास्थ्य और पोषक तत्वों की तुलना से जुड़े गुमराह करने वाले दावे किए गए थे।

नोटिस मिलने के बाद, मोंडेलेज ने ‘‘ई-कॉमर्स मंच से दावे और विज्ञापन हटा लिए हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित किया है।’’

सैपिएंस लैब्स ने भी सभी गुमराह करने वाले दावे और विज्ञापन हटा लिए हैं। केरल की जूजा फूड्स ने भी गुमराह करने वाले दावे हटा दिए हैं।

विची एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में, एफएसएसएआई ने गुमराह करने वाले ट्रेड नाम के लिए नोटिस जारी किया था।

खाद्य नियामक ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट से जवाब मिला, जिसमें इस एफबीओ ने बताया कि उसने अपने मंच से उत्पाद को हटा दिया है।’’

एफएसएसएआई ने कहा कि एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज कानून का उल्लंघन करते हुए और नाम में ‘‘100 प्रतिशत शुद्ध नारियल तेल’’ जैसे गुमराह करने वाले शब्द ‘‘100 प्रतिशत’’ का इस्तेमाल करते हुए पाई गई।

नियामक ने बताया, ‘‘एमवे इंडिया ने नियमों के पालन का जवाब देते हुए पुष्टि की कि उसने एफएसएसएआई की सलाह के अनुसार अपनी उत्पाद पैकेजिंग और प्रचार सामग्री से ‘‘100 प्रतिशत’’ शब्द स्वेच्छा से हटा दिया है।’’

एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज ने अपनी एक्स-एस उत्पाद श्रृंखला पर ‘एनर्जी ड्रिंक’ शब्द का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है।

नई पैकेजिंग अगस्त, 2026 में अगले उत्पादन चक्र से लागू होगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय