Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

चीनी की कीमतें एक रुपये बढ़कर करीब 64 रुपये किलोग्राम पर

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) खुदरा बाजार में मंगलवार चीनी की कीमतें लगभग एक रुपये बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। सोमवार को औसत कीमत 63.05 रुपये प्रति किलो थी।

उपभोक्ता मामलों के विभाग (मूल्य निगरानी प्रभाग) के आंकड़ों के अनुसार, 25 अगस्त को चीनी का अखिल भारतीय औसत भाव 63.97 रुपये प्रति किलो था, जो एक महीने पहले के 48.81 रुपये प्रति किलो से 31 प्रतिशत अधिक है।

यह औसत भाव एक साल पहले के स्तर से 38 प्रतिशत अधिक है, जब चीनी 46.31 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार को अधिकतम बिक्री मूल्य 76 रुपये प्रति किलो था, जबकि ‘मॉडल दर’ 65 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सरकार और चीनी उद्योग निकायों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मिल पर भाव गिरे हैं। हालांकि, खुदरा स्तर पर इसका असर अभी दिखना बाकी है।

आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को चीनी का थोक भाव 59.23 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक महीने पहले यह 45.35 रुपये प्रति किलो और एक साल पहले 43.01 रुपये प्रति किलो था।

इससे पहले सोमवार को खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि चीनी के आयात की अनुमति देने और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर रोक लगाने के सरकार के फैसले के बाद से चीनी का मिल भाव 18 प्रतिशत घटकर 55 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

पिछले सप्ताह चीनी का मिल भाव रिकॉर्ड 67 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय