Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

यूएनडीपी, लद्दाख प्रशासन ने हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण पर साझेदारी फिर से मजबूत की

लेह/जम्मू, 25 अगस्त (भाषा) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत ने जैव विविधता संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और स्थायी आजीविका के क्षेत्र में लद्दाख प्रशासन के साथ लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को फिर से मजबूत किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यूएनडीपी भारत की स्थानीय प्रतिनिधि एंजेला लुसिगी ने हाल में लेह में हुए ‘ब्लैक-नेक्ड क्रेन’ महोत्सव के दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि बातचीत में ‘सिक्योर हिमालय’ परियोजना पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस परियोजना ने भारत में पहली राष्ट्रीय हिम तेंदुआ गणना में मदद की और लद्दाख के याया त्सो और हानले को अंतरराष्ट्रीय महत्व वाली आर्द्रभूमि के रूप में मान्यता दिलाने में मदद की।

उन्होंने बताया कि बातचीत में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण के लिए सहयोग मजबूत करने और लद्दाख की व्यापक विकास प्राथमिकताओं में मदद करने पर ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यूएनडीपी भारत और लद्दाख प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में संरक्षण, टिकाऊ आजीविका और जलवायु कार्रवाई के लिए आगे भी मिलकर काम करने की उम्मीद है।

भाषा जोहेब माधव

माधव