Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कीमतें बढ़ने पर दिल्ली सरकार नेफेड से खरीदेगी चीनी, प्याज; जमाखोरी पर कार्रवाई करेंगे: मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार शहर में चीनी और प्याज की उपलब्धता की निगरानी करेगी और कीमतें बढ़ने की स्थिति में नेफेड से दोनों वस्तुएं खरीदेगी, ताकि लोगों को ये सस्ती दरों पर मिल सकें।

गुप्ता ने एक समीक्षा बैठक में चीनी और प्याज की उपलब्धता का आकलन किया और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों का बोझ लोगों पर नहीं पड़ने देगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में फिलहाल प्याज या चीनी की कोई कमी नहीं है। हालांकि, अगर कीमतें और बढ़ती हैं, तो दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि लोगों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़े।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि कीमतें बढ़ने की स्थिति में, सरकार केंद्र की संस्था नेफेड से प्याज और चीनी खरीदेगी और उन्हें राजधानी में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी।

इसमें कहा गया है कि इन वस्तुओं को उस कीमत के आधार पर बेचा जाएगा जिस पर नेफेड से खरीदा जाएगा तथा दिल्ली सरकार परिवहन और अन्य संबंधित खर्च वहन करेगी।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश