Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ओडिशा विधानसभा का सत्र 22 सितंबर को होगा शुरू

भुवनेश्वर, 25 अगस्त (भाषा) ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 22 सितंबर से शुरू होकर तीन अक्टूबर तक चलेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अस्थायी कैलेंडर के अनुसार इस सत्र में सरकारी कामकाज के लिए आठ दिन होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें ‘एमएमडीआर’ संशोधन विधेयक 2026, राज्य में बाढ़ की स्थिति, स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में गलतियां और छात्र संघ चुनाव शामिल हैं।

इस साल राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में देरी हुई है। 2025 में मानसून सत्र 18 से 24 सितंबर तक चला था।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश