Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उप्र: चीनी के दाम को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के आरोप में लेखपाल निलंबित

जौनपुर, 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल को चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में लिखा था, “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।”

पोस्ट के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

शाहगंज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकुर वर्मा ने बताया कि अशोक कुमार यादव ने रविवार को चीनी की बढ़ती कीमत पर कटाक्ष करते हुए यह पोस्ट किया था, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिली।

उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन ने मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी और सरकारी सेवा में रहते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी करना सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया।

अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि विभागीय जांच के लिए सरपतहां के नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र