Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

सनशाइन पिक्चर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 2.5 प्रतिशत चढ़कर बंद

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता-निर्देशक विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 360 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर 394 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 9.44 प्रतिशत की बढ़त है। दिन में यह 9.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 395 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाद में शेयर ने दिन की अपनी अधिकांश बढ़त गंवा दी और अंत में यह 2.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 368.90 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर ने 9.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 395.90 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 2.55 प्रतिशत चढ़कर 369.20 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,149.08 करोड़ रुपये रहा।

सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 105.81 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 282 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 342-360 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि में से 112.50 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सनशाइन पिक्चर्स फिल्म और वेब सीरीज के निर्माण, विकास, विपणन तथा वितरण के कारोबार में है।

भाषा निहारिका अजय

अजय