Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता बेंगलुरु में बुधवार को

बेंगलुरु, 25 अगस्त (भाषा) अगले महीने टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) के चौथे सत्र में दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों की मेजबानी से पहले बुधवार को यहां 1,000 खिलाड़ियों की भागीदारी वाला फिडे रेटेड रेपिड शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि चार लाख रुपये होगी। प्रतिभागियों को पांच से 13 सितंबर तक बेंगलुरु में होने वाली जीसीएल की तैयारियों और माहौल का अनुभव करने का मौका भी मिलेगा।

जीसीएल के चौथे सत्र में मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन, विश्वनाथन आनंद, अर्जुन एरिगेसी, इयान नेपोम्नियाची, लेवोन अरोनियन, जावोखिर सिंदारोव और निहाल सरीन सहित इस खेल के कई बड़े नाम हिस्सा लेंगे।

छह फ्रेंचाइजी रेपिड प्रारूप में मुकाबला करेंगी जिसमें छह बोर्ड पर पुरुष और महिला खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द