Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एनबीसीसी ने नोएडा में नीलामी के जरिये 111 फ्लैट 416.53 करोड़ रुपये में बेचे

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने नोएडा में 111 आवासीय इकाइयां ई-नीलामी के जरिये 416.53 करोड़ रुपये में बेची हैं।

एनबीसीसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एस्पायर सिलिकॉन सिटी में 111 आवासीय इकाइयां ई-नीलामी के जरिये करीब 416.53 करोड़ रुपये में बेची हैं।’’

परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार करने वाली एनबीसीसी को बिक्री मूल्य का एक प्रतिशत विपणन शुल्क के रूप में मिलेगा।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार, एनबीसीसी के जरिये आम्रपाली की अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आम्रपाली स्टॉल्ड प्रोजेक्ट्स इन्वेस्टमेंट्स रिकंस्ट्रक्शन एस्टैब्लिशमेंट (एस्पायर) का गठन किया गया था।

एनबीसीसी को 38,000 फ्लैट का निर्माण पूरा करके उन्हें घर खरीदारों को सौंपने का जिम्मा दिया गया था।

इसके अलावा एनबीसीसी स्थानीय प्राधिकरण द्वारा अप्रयुक्त भूखंडों पर निर्माण की अनुमति दिए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं में 10,000 से अधिक फ्लैट का निर्माण कर रही है।

भाषा निहारिका अजय

अजय