Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

श्रीलंका ने तीसरे दिन चाय के विश्राम तक सात विकेट पर 216 रन बनाये

कोलंबो, 25 अगस्त (भाषा) श्रीलंका ने दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 216 रन बना लिए हैं।

भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। वह भारत से 287 रन पीछे है और उसके तीन विकेट शेष हैं।

चाय के विश्राम के समय सोनल दिनुशा 52 और केशारा नुवांता 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

श्रीलंका की ओर से पासिंदु सूर्याबंडारा ने 80 रन की पारी खेली।

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और मानव सुथार ने दो विकेट लिए हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत