Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

लातूर, 25 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित एक निजी अस्पताल में सीजेरियन से प्रसव के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 11 अगस्त को अस्पताल में ज्योति शिशुपाल वलसे (30) का कथित तौर पर ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अस्पताल और उसका ऑपरेशन थिएटर पंजीकृत नहीं थे और नियमों का पालन नहीं करने वाली इमारत में ऑपरेशन किया गया। सरकारी सेवा में कार्यरत चिकित्सक को निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने की अनुमति नहीं थी।

पुलिस के अनुसार, अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की आवश्यक देखभाल के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी भी नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि जिला सिविल सर्जन की शिकायत के आधार पर रविवार को महिला चिकित्सक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 125 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) तथा बॉम्बे नर्सिंग होम पंजीकरण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा