Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एडीबी से 2,500 करोड़ रुपये के ऋण से दिल्ली में जल आपूर्ति में सुधार किया जाएगा: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार केंद्रीय वित्त मंत्रालय के माध्यम से एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा उपलब्ध कराए गए 2,500 करोड़ रुपये के ऋण की मदद से शहर में बड़े पैमाने पर जल आपूर्ति सुधार शुरू करेगी।

गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में जल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए दो भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि आपूर्ति के दौरान पानी के नुकसान को रोकने और वास्तविक समय की निगरानी के लिए बोर्ड द्वारा एक स्मार्ट मीटर परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।

गुप्ता ने दिल्ली में जलभराव को अपनी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि डेढ़ साल पहले भाजपा के सत्ता में आने के बाद, शहर में जल आपूर्ति और सीवर नेटवर्क में सुधार के लिए ‘जल मास्टर प्लान’ व‘ ड्रेनेज मास्टर प्लान’ सहित कई कदम उठाए गए हैं।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा