Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा

जयपुर, 25 अगस्त (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जर्जर कमरे की छत का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि सुरक्षा के मद्देनजर इस कमरे को करीब एक साल से बंद रखा गया था।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हादसे के समय विद्यार्थी विद्यालय के दूसरे कमरों में पढ़ाई कर रहे थे। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत कक्षाओं से बाहर आ गए।

अधिकारी के मुताबिक, विद्यालय के दो कमरों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था और एहतियात के तौर पर उनमें कक्षाएं नहीं लगाई जा रही थीं। विद्यालय में कुल 10 कमरे हैं, जिनमें से दो जर्जर अवस्था में हैं। इनमें से एक की छत का हिस्सा सोमवार को गिर गया, जबकि दूसरा कमरा भी खराब स्थिति में है।

अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित कमरों का इस्तेमाल बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन