Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कोलकाता में ‘जनता दरबार’ में सुनीं लोगों की शिकायतें

कोलकाता, 25 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कोलकाता में ‘जनता दरबार’ में हिस्सा लिया और लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन शिकायत कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर उनकी शिकायतें सुनीं।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से भी बातचीत की और उनसे कुछ देर बात करने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

‘जनता दरबार’ का उद्देश्य नागरिकों को मुख्यमंत्री के समक्ष सीधे अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान की मांग करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह ट्रक चालक है और मालंचा-धामाखाली इलाके में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर जुर्माने के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखने आया है।

एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करने आया है, जो भाजपा कार्यकर्ता था और 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मुझे मिलने का मौका देंगे।”

करीब 100 लोग मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी शिकायतें रखने के लिए ‘जनता दरबार’ में पहुंचे।

भाषा

राखी रंजन

रंजन