Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निजीकरण को लेकर केंद्र से कोई सूचना नहीं मिली: ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, 24 अगस्त (भाषा) ओडिशा के परिवहन मंत्री बी. बी. जेना ने सोमवार को कहा कि बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) को विकास और प्रबंधन के लिए किसी निजी इकाई को पट्टे पर दिए जाने के संबंध में राज्य सरकार को केंद्र से कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।

मंत्री का यह बयान विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने बीपीआईए को किसी निजी कंपनी को पट्टे पर देकर उसके निजीकरण की कोशिश की है।

इस तरह के कदम की संभावना से इनकार न करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र के पास हवाई अड्डों के विकास और प्रबंधन से जुड़ी योजनाएं हैं, लेकिन भुवनेश्वर हवाई अड्डे को पट्टे पर देने से जुड़ा कोई विशेष प्रस्ताव अब तक ओडिशा सरकार को नहीं मिला है।’’

भाषा शुभम आशीष

आशीष