Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एफडीए ने नवी मुंबई में दूध में मिलावट करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया

ठाणे, 24 अगस्त (भाषा) खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नवी मुंबई के महापे एमआईडीसी क्षेत्र में चल रहे बड़े दूध मिलावट गिरोह का भंडाफोड़ किया है और लाखों रुपये के मिलावटी डेरी उत्पादों को जब्त करके नष्ट कर दिया है। अधिाकरियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे जिला प्रशासन की सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर एफडीए की एक विशेष टीम ने 19 अगस्त को एम/एस पी. के. डेरी पर छापा मारा। छापे के दौरान, अधिकारियों ने आरोपी शिवेंद्र श्यामलाल जायसवाल को डेरी मालिक प्रदीप कमलेश यादव की मिलीभगत से टैंकर के अंदर 'स्किम्ड मिल्क पाउडर' (एसएमपी) और ठंडे पानी के मिश्रण से दूध में मिलावट करते हुए पकड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालन करने पर डेरी को तत्काल बंद कर दिया गया। कई ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 4,710 लीटर मिलावटी और संदिग्ध दूध जब्त कर नष्ट किया। इसकी अनुमानित कीमत 1,85,780 रुपये है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश