Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने तेहरान में ईरान की संसद के अध्यक्ष और गृह मंत्री से मुलाकात की

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को ईरान की संसद के अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ और गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।

मुनीर के साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसीन नकवी भी मौजूद थे। सेना प्रमुख ने गालिबाफ से कहा कि पाकिस्तान 'क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने में मदद के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।'

सरकारी 'प्रेस टीवी' के अनुसार, गालिबाफ ने इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) को बनाए रखने की ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई और अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के रवैये ने 'क्षेत्रीय स्थिरता में बाधा डाली है और वाशिंगटन पर भरोसे को और कम किया है।'

पाकिस्तान सेना ने पहले एक बयान में कहा था कि सेना प्रमुख यह यात्रा 'क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की कोशिशों के तहत' कर रहे हैं।

मुनीर ने इससे पहले ईरान के गृह मंत्री मोमेनी से मुलाकात की थी और द्विपक्षीय संबंधों तथा हालिया क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बातचीत की थी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश