Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ओडिशा: डूबे हुए जहाज के 22 लापता नाविकों के लिए तलाशी का दायरा बढ़ाया गया

भुवनेश्वर, 24 अगस्त (भाषा) ओडिशा तट के पास 22 अगस्त को डूबे पनामा के झंडे वाले जहाज 'एमवी ओशन विनर' के नाविकों की तलाश में जुटी एजेंसियों ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी में अपने खोज एवं बचाव अभियान का दायरा बढ़ा दिया, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद भारत में चीनी दूतावास ने ओडिशा सरकार से संपर्क किया है, क्योंकि चालक दल के ज्यादातर सदस्य उसी देश के थे।

तटरक्षक बल के तीन पोत, नौसेना का एक विमान और रक्षा बलों के दोनों शाखाओं के करीब 150 कर्मी समुद्र की सतह पर लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

'एमवी ओशन विनर' में चालक दल के 24 सदस्य सवार थे और यह 72,000 टन लौह अयस्क लेकर सिंगापुर के रास्ते चीन जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के दो चीनी सदस्यों को शनिवार को बचा लिया गया था। वे जीवनरक्षक नौकाओं के सहारे समुद्र में तैर रहे थे।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश