Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार

नोएडा (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजमिस्त्री शाहिद के रूप में हुई है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाहिद मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव का रहने वाला था तथा अपने भाई अफरोज और चचेरे भाई इमरान के साथ रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आया था।

प्रवक्ता के मुताबिक शाहिद और इमरान रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे।

प्रवक्ता के अनुसार रविवार देर रात करीब 12 बजे शाहिद और इमरान के बीच कहासुनी हो गई, इसी बीच इमरान ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शाहिद की गर्दन पर प्रहार कर दिया।

पुलिस के अनुसार शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस वारदात के बाद आरोपी इमरान फरार हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि शाहिद के भाई की तहरीर पर इमरान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार