Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

ओडिशा में सार्वजनिक सेवाएं देने में देरी करने पर अधिकारियों पर लगेगा प्रतिदिन 250 रुपये जुर्माना

भुवनेश्वर, 24 अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार ने ओडिशा लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2012 के तहत अधिसूचित सार्वजनिक सेवाएं देने में देरी करने वाले अधिकारियों पर प्रतिदिन 250 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है और जुर्माने की अधिकतम सीमा 5,000 रुपये होगी। एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेन पुजारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी सरकारी अधिकारियों के लिए तय समय सीमा में लोगों को सेवाएं देना जरूरी है। जो अधिकारी ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें हर दिन के लिए 250 रुपये का जुर्माना देना होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से अलग-अलग सार्वजनिक सेवाएं लेने के लिए सरकार को दिए जाने वाले सभी आवेदनों पर समय पर कार्रवाई होगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप