Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पूर्व मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय बनीं सिक्किम मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष

गंगटोक, 24 अगस्त (भाषा) पटना उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

गृह विभाग की ओर से मुख्य सचिव आर. तेलंग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, 'सिक्किम के राज्यपाल ने पटना उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।'

अधिसूचना के अनुसार, राय अपने पद पर कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष तक या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक (इनमें से जो भी पहले हो) पद पर बनी रहेंगी।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने न्यायमूर्ति राय को सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी।

तमांग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'पटना उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'

न्यायमूर्ति राय 11 जुलाई 2026 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।

इससे पहले वह कई वर्षों तक सिक्किम उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

भाषा

शुभम माधव

माधव