Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर बारिश, मंगलवार के लिए देहरादून समेत चार जिलों में यलो अलर्ट

देहरादून, 24 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून समेत चार जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त करते हुए 'यलो अलर्ट' जारी किया है।

देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार, सुबह से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। केंद्र का कहना है कि यमकेश्वर में 35 मिलीमीटर (मिमी), चोरगलिया में 29मिमी, चलथी में 26 मिमी, पोखरी में 21 मिमी, काशीपुर में 19 मिमी, रिखणीखाल में 19 मिमी, कनालीछीना में 18.5 मिमी, देहरादून में 8.5 मिमी और नैनीताल में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जतायी है। इसके अलावा, राज्य के पर्वतीय जिलों एवं उधमसिंह नगर जिले में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का पूर्वानुमान है ।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार