Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अप्रैल-जून में घरों के दाम तिमाही आधार पर 1.1 प्रतिशत बढ़ेः आरबीआई आंकड़ा

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) देश के 18 प्रमुख शहरों में घरों की कीमतों में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तिमाही आधार पर 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी से इस तिमाही मूल्य वृद्धि को सबसे ज्यादा सहारा मिला।

हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही में मकानों की कीमतें एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 3.6 प्रतिशत बढ़ीं। यह वृद्धि पिछले साल की पहली तिमाही में भी 3.6 प्रतिशत थी। इस साल की सालाना वृद्धि में चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रमुख योगदान रहा।

आरबीआई हर तिमाही मकानों की कीमतों का सूचकांक एचपीआई जारी करता है। इसके लिए वह पंजीकरण करने वाले प्राधिकरणों से मकानों की खरीद-बिक्री के वास्तविक लेनदेन के आंकड़े लेता है।

आरबीआई के इस सूचकांक में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर शहर के बिक्री आंकड़े शामिल हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय