Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

अमेरिका ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नाव पर हमला किया, दो लोगों की मौत

वाशिंगटन, 24 अगस्त (एपी) अमेरिकी बलों ने पूर्वी प्रशांत महासागर में एक नाव को निशाना बनाया, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोपी दो लोगों की मौत हो गई। रक्षा विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले दो महीने में यह अमेरिका की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संदेह में किसी नाव पर किया गया दूसरा हमला है।

रक्षा विभाग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी बलों ने “पूर्वी प्रशांत महासागर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुख्यात रास्ते से गुजर रही एक नाव को निशाना बनाया।”

अमेरिका की ओर से लातिन अमेरिका के कैरिबियाई तट और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं के खिलाफ एक साल से जारी अभियान के तहत अब तक 60 से ज्यादा हमले किए जा चुके हैं, जिनमें 210 से अधिक लोग मारे गए हैं।

(एपी) पारुल माधव

माधव