Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पेड़ की शाखा गिरने से घायल किशोर ने दम तोड़ा: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में पिछले सप्ताह बरगद के पेड़ की एक शाखा गिरने से घायल हुए 17 वर्षीय दो लड़कों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना 17 अगस्त को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशीर्वाद अपार्टमेंट के सामने हुई और घटना में 17-17 साल की आयु वाले दो लड़के घायल हुए थे।

मृतक की पहचान गाज़ीपुर निवासी स्टीफन के रूप में हुई।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव