Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उच्चतम न्यायालय का तीन दिवसीय ‘समाधान समारोह’ संपन्न; 1,712 मामलों का निपटारा

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) समाधान समारोह 2026 पहल के तहत आयोजित उच्चतम न्यायालय की तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत रविवार को 1,712 मामलों के निपटारे के साथ संपन्न हुई।

शीर्ष अदालत की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संबंधित विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक आयोजित की गई। यह पहल प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के मार्गदर्शन में शुरू हुई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन दिन चली लोक अदालत में 3,285 मामले सूचीबद्ध किए गए, जिनमें से 1,664 मामलों का निपटारा किया गया।

इसमें कहा गया कि मध्यस्थता के जरिए 48 अन्य मामलों को सुलझाया गया, जिससे निपटाए गए मामलों की कुल संख्या 1,712 हो गई।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव