Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

काठमांडू में आठ लाख नेपाली रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने बरामद, एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

काठमांडू, 24 अगस्त (भाषा) नेपाल की राजधानी काठमांडू में गैर-कानूनी रूप से सोने-चांदी के गहने और आठ लाख नेपाली रुपये रखने के आरोप में 57-वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रसीदें नहीं दिखा पाने के बाद उन्होंने आरोपी के पास से 15 अंगूठियां, करीब 100 बालियां, कम से कम 800 अर्ध-कीमती पत्थर, नौ हार, पांच कंगन और नकदी जब्त की।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के रहने वाले शौकर अली नाम के आरोपी को शुक्रवार दोपहर छेत्रपति में नियमित जांच के दौरान गिरफ़्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी भारतीय नागरिक को जांच के लिए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कार्यालय भेजा गया।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश