Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 82 प्रतिशत बढ़कर 19 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को बताया कि अच्छे परिचालन प्रदर्शन के दम पर जून में समाप्त पहली तिमाही के लिए उसका शुद्ध लाभ 82 प्रतिशत बढ़कर 19 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 10.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने बयान में कहा कि उसका राजस्व पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 777 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 831 करोड़ रुपये हो गया।

इस दौरान ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय (एबिटा) सालाना आधार पर 82 करोड़ रुपये से 21 प्रतिशत बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय