Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

खाद्य तेल में मिलावट रोकने, व्यापारियों के संरक्षण को एसओपी बनाए खाद्य एवं औषधि प्रशासन : फडणवीस

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि खाद्य एंड औषधि प्रशासन (एफडीए) से खाद्य तेल में मिलावट रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने को कहा जाएगा। इससे पारंपरिक तेल व्यापारियों और छोटे खुदरा विक्रेताओं के कारोबार को प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर बात करते हुए फडणवीस ने जोर दिया कि राज्य सरकार सख्त गुणवत्ता नियमों को लागू करने और पारंपरिक तेल विक्रेताओं व छोटे उपभोक्ताओं की आजीविका के बीच संतुलन बनाने के लिए ‘बीच का रास्ता’ तलाश रही है।

पिछले सप्ताह एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढ़े ने उपभोक्ताओं से खुला या बिना सील वाला खाद्य तेल न खरीदने की अपील की थी और इसे असुरक्षित बताया था। उन्होंने कहा था कि मिलावट समेत नियमों के उल्लंघन के कारण इस क्षेत्र के लिए अनुपालन आदेश जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गुणवत्ता के कड़े मानक बनाए रखने की जरूरत है। लेकिन साथ ही, पारंपरिक व्यवसायों को भी बचाना जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बीच का रास्ता निकालेंगे और एसओपी तैयार करेंगे ताकि तेल में मिलावट न हो और पारंपरिक व्यवसायों को बंद न करना पड़े।’’

उन्होंने कहा कि एफडीए को खाद्य सुरक्षा की जरूरतों और व्यापारियों की चिंताओं के बीच संतुलन बनाने के लिए एसओपी का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया जाएगा।

फडणवीस ने मराठा वीरता की याद में पानीपत में प्रस्तावित स्मारक के बारे में भी बात की और कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा इस परियोजना के लिए एक संयुक्त समिति बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने स्मारक के लिए पहले ही जमीन ले ली है और इसके डिजाइन व विकास के लिए सुझाव देगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय